सिकन्दराराऊ (हसायन) 10 जुलाई। कस्बा के नगला रति मार्ग स्थित मोहल्ला अहीरान में स्थापित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पांच दिन पहले छह जुलाई दिन सोमवार की शाम चार बजे के लगभग गांव इटरनी के युवक शनि अपने एक माह के मासूम बच्चे पुत्र जय को बुखार आने पर दवा दिलवाने के लिए आया।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आपातकालीन इमरजेंसी डयूटी पर तैनात कार्यरत नगला वीर सहाय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक डाॅ.राहुल राजपूत व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात कार्यरत फार्मासिस्ट वीरेन्द्र सिंह बघेल के द्वारा एक चतुर्थ श्रेणी स्तर के स्वास्थ्य कर्मी के माध्यम से बुखार की दवा देने के लिए पैरासिटामोल पेडियार्टिक ओरल सस्पेंसन आई.पी.पन्द्रह एम.एल.दे दिया गया।घर जाकर जब मासूम बच्चे को ड्राई सीरप ड्रॉप जैसी बुखार वाली दवा पिलाई।तो मासूम बच्चे जय की तबीयत हालात बिगड गई।बच्चे की हालात बिगडते ही बच्चे जय ने उल्टी पल्टी करना प्रारंभ कर दिया।जब बच्चे के परिजन पिता शनि व चाचा शैंकी कुमार ने ड्राई सीरप पर अकिंत दिनांक को देखा,तो पता चला कि यह तो चार अप्रैल 2026 में ही एक्सपायर हो गया है।इसलिए इस ड्राई सीरप को पिलाने से बच्चे की तबियत खराब हो गई है।जब मासूम बच्चे के पिता शनि अपने भाई शैंकी कुमार के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बापिस पहुंचा।तो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियो शामिल एक चिकित्सक व फार्मासिस्ट से कहा कि आपने हमारे बच्चे के लिए एक्सपायरी डेट की समयावधि निकल जाने के बाद ड्राप वाली दवाई क्यों दी।तो उन दोनो ने हमसे अभद्र व अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया था।उक्त प्रकरण में सात जुलाई दिन मंगलवार को मासूम बच्चे के परिजन व किसान सगंठन के कार्यकर्ता व पदाधिकारियो ने धरना प्रदर्शन कर दिया था।धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ.प्रकाश मोहन निमेष के साथ धरनार्थियो की नोक झौंक हो गई थी।इस प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एसीएमओ डाॅ.एम.आई ने धरना-प्रदर्शन कर रहे मासूम पीड़ित बच्चे के परिजन व किसान सगंठन के कार्यकर्ता व पदाधिकारियो को समझा-बुझाकर कर कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना-प्रदर्शन समाप्त करा दियमुख्य गया था।अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एसीएमओ डाॅ.एम.आई आलम के आश्वासन के बाद स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.वेद प्रकाश के द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात कार्यरत प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.प्रकाश मोहन निमेष को हटाए जाने के बाद प्रकाश मोहन निमेष के स्थान पर जिला चिकित्सालय में तैनात कार्यरत चिकित्सक डॉ.वरुण चौधरी को प्रभारी चिकित्साधिकारी नियुक्त किया गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात कार्यरत फार्मासिस्ट वीरेन्द्र सिंह बघेल को हसायन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से हटाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद के लिए स्थानांतरित किया गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आपातकालीन इमरजेंसी डयूटी कर रहे नगला वीर सहाय के बतौर चिकित्सक डाॅ.राहुल राजपूत के खिलाफ विभाग के द्वारा कोई कार्रवाई नही की गई।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात कार्यरत प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.प्रकाश मोहन निमेष को बिना किसी आरोप प्रत्यारोप के ही हटाकर फिर से पुनः सहपऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया।जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहपऊ में प्रकाश मोहन निमेष पिछले कई वर्ष से वही तैनात रहकर प्रभारी का पद प्रभार संभाल रहे थे।अब फिर से सहपऊ के प्रभारी चिकित्साधिकारी बनाए जाने से विभागीय गलियारों में चर्चाएं व्याप्त है।क्योकि सहपऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक माह पहले ही एक मुल्जिम के चिकित्सकीय परीक्षण किए जाने के दौरान हुए विवाद के बाद हसायन का प्रभार सौंपा गया था।पीड़ित मासूम बच्चे के परिजनों व किसान संगठन के द्वारा इमरजेसी आपातकालीन डयूटी पर तैनात कार्यरत नगला वीर सहाय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात कार्यरत चिकित्सक डॉ.राहुल राजपूत पर अभद्र व्यवहार कर अशोभनीय अमर्यादित भाषा के बोलने के आरोप लगाए जाने के बाद चिकित्सक राहुल राजपूत के खिलाफ कोई कार्रवाई नही हो पाने से भी विभागीय गलियारों में चर्चाएं व्याप्त है।इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जांच पडताल कर विभिन्न बिंदुओ को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
बीजेपी प्रदेश मंत्री यतेन्द्र शर्मा और डीएम
July 10, 2026
ठाकुर बिहारी जी महाराज मंदिर के प्रशासक
July 10, 2026
दवा लेने गए युवक से मारपीट का
July 10, 2026
महिला ने पति व ससुराल पक्ष पर
July 10, 2026
हाथरस में दो पक्षों के बीच पथराव
July 10, 2026
ओवरलोड स्कूली वैन, अवैध बस सहित छह
July 10, 2026
हाथरस से सामने आई अव्यवस्थाओं की अमानवीय
July 10, 2026
Weather
Hathras
10:55 pm,
Jul 10, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























