सिकन्दराराऊ (हसायन) 10 जुलाई। पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया युवक व बरामद तंमचा व दो कारतूस हसायन।कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के नगला विजन मार्ग स्थित एक ग्राम पंचायत गांव में एक युवक का सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए अवैध असलाह लिए छायाचित्र प्रसारित होने के बाद पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से अवैध असलाह के साथ एक युवक की प्रसारित वायरल हो रही पोस्ट के संज्ञान में आते ही पुलिस युवक की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय हो गई।सोशल मीडिया पर प्रसारित वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक के द्वारा पोस्ट में दिख रहे युवक की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना कोतवाली प्रभारी को निर्देशित किया गया था।पुलिस अधीक्षक के आदेश पर नौ जुलाई दिन गुरूवार को पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए अवैध असलहा के साथ फोटो में दिख रहे एक युवक को गिरफ्तार किया गया।युवक के कब्जे से एक अवैध तमंचा तीन सौ पन्द्रह बोर और दो जिन्दा कारतूस तीन सौ पन्द्रह बोर बरामद हुए है।युवक ने पूछताछ में पुलिस को अपना नाम शीलेश कुमार पुत्र रामवीर सिंह निवासी नगरिया पट्टी देवरी बताया। युवक अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे थाना कोतवाली पुलिस के द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।पुलिस ने युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत अभियोग पंजीकृत कर युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकीय परीक्षण कराए जाने के लिए भेजा।चिकित्सकीय परीक्षण कराए जाने के बाद युवक को पुलिस ने न्यायालय के लिए भेज दिया।