Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 अप्रैल | आगरा रोड स्थित एसआरबी पब्लिक स्कूल का सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं का परीक्षाफल इस वर्ष भी उत्कृष्ट रहा। विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन से विद्यालय में खुशी का माहौल है। कक्षा 10वीं में आयुष चौधरी ने 93.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। ख्याति प्रविश ने 90.60 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा शिवानी राघव ने 90.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस वर्ष भी कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता सभी के संयुक्त प्रयास और कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यालय आगे भी इसी प्रकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता रहेगा। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष ए.पी. सिंह, निदेशक प्रदीप सेंगर, प्रबंधक पुनीत सिंह, अनुशासन अधिकारी सचिन अग्निहोत्री सहित समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page