Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 अप्रैल | आर्य समाज सासनी गेट में दैनिक सत्संग का आयोजन सामूहिक रूप से सम्पन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक हवन यज्ञ और भजनों के साथ हुई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर आगरा से आए अंतरराष्ट्रीय वैदिक प्रवक्ता पं. हरिशंकर अग्निहोत्री का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में आगरा में आयोजित वीरांगना एवं पुरोहिता शिविर के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उपस्थित आर्य जनों से अधिक से अधिक बेटियों को इस शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने वैदिक विचारों को आत्मसात करते हुए समाज में उनके प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page