Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 16 अप्रैल | कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को शादी के उद्देश्य से बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला मथुरा के थाना राया क्षेत्र निवासी किशोरी के भाई ने कोतवाली में दी गई शिकायत में बताया कि उसकी 17 वर्षीय बहन हसायन क्षेत्र के एक गांव में अपनी ननिहाल में नानी के घर आई हुई थी। 4 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे वह बिना बताए कहीं चली गई थी, जिस पर पहले गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। परिजनों को बाद में जानकारी मिली कि अर्जुन पुत्र महेश निवासी निहालपुर थाना सासनी (हाथरस) उसे शादी के उद्देश्य से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page