सिकंदराराऊ (हसायन) 09 जनवरी । थाना हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव अंडोली में एक बुजुर्ग का घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला।कमरे पड़े शव की सूचना कोतवाली पुलिस मिलते ही मौके पर पहुंची। घटना पर स्थल गांव अंडोली में सिकंद्राराऊ क्षेत्राधिकारी जेनेन्द्र नाथ अस्थाना,अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा, फोरेंसिक टीम,डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान बाबा अमरनाथ सिंह पुत्र श्यामलाल उम्र करीब 70 बर्ष के रूप में हुई है। उक्त मामले में गांव के जयकिशोर से जानकारी करने पर बताया कि देर शाम 8 बजे करीब आग पर तापने के बाद घर में चले गए।घर में एकले रहते थे। जब रोजाना की तरह दुध देने वाला आज शुक्रवार नौ जनवरी 2026 को समय सुबह सात बजे करीब दूध देने आया।दुध वाले ने आवाज लगाई लेकिन बाबा अमरनाथ ना बाहर आए ना कोई आवाज आई।तो पड़ोसीओ ने अंदर पीछे से जाकर देखा तो चारपाई से नीचे रजाई सहित पड़े हुए थे।और उनके गर्दन,आंख पर खून व चोट कटे जैसे निशाना दिखाई दिए। जैसे ही यह दर्शय देखा तो पड़ोसीयो में अफरातफरी मच गई। जिसकी सूचना तुरंत कोतवाली को दी।इनकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। इनके पास कोई भी संतान नहीं थी।इनकी दो बहन थी उनकी शादी हो चुकी है।घर कुनवे के लोग बाहर दिल्ली रहते हैं। इनके पास छ: वीघे जमीन थी जिसमें से तीन वीघा जमीन बेच दी थी।बची जमीन को पट्टे पर दे रखा है।और जरुरत मंद लोगों रुपए भी देते थे। करीब पांच लाख रुपए इनका कर्ज के रूप बटा हुआ था।यह व्यवहार कुशल व्यक्ति थे।इनका किसी से कोई किसी भी तरह का झगड़ा कोई बात नहीं थी।यह सब कैसे हुआ पता नहीं है। लगता है किसी ने हत्या की है। उक्त मामले में अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा से जानकारी करने पर बताया कि घर में शव पड़े की जानकारी मिली थी मौके पर पुलिस टीम के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है मौत कैसे हुई इस घटना की छानबीन जांच पड़ताल की जाएगी।
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में बजट
January 21, 2026
हाथरस में नगर पालिका ने अतिक्रमण अभियान
January 21, 2026
छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव और
January 21, 2026
केंद्र ने अटल पेंशन योजना को 2030-31
January 21, 2026
भ्रष्टाचार से निपटने को एंटी करप्शन टीम
January 21, 2026
ट्यूबवेल के लिए रात में बिजली नहीं
January 21, 2026
सिकंदराराऊ: नगर पालिका कर्मचारियों ने अध्यक्ष को
January 21, 2026
Weather
Hathras
9:34 pm,
Jan 21, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

















