Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 16 अप्रैल । क्षेत्र में युवक के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। मृतक रितेश उर्फ छोटू 13 मार्च से लापता था, जिसका शव 22 मार्च को करवन नदी में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला था। मृतक के भाई जितेंद्र सिंह ने गांव के प्रधान दयाल सिंह समेत उनके बेटे और भतीजों के खिलाफ अपहरण व हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने एसओजी सहित पांच टीमों का गठन किया था। जांच के दौरान 16 अप्रैल को एसओजी और मुरसान पुलिस की संयुक्त टीम ने मूलचंद उर्फ मोहित उर्फ मूला और विमल उर्फ बिल्ला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने हत्या की वारदात कबूल कर ली। पुलिस के अनुसार, आरोपियों का मृतक के भाई जितेंद्र की पत्नी से संपर्क था और उनका घर पर आना-जाना रहता था। मृतक रितेश को इस बात पर आपत्ति थी, जिसके चलते आरोपियों ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। घटना 13 मार्च की रात करीब साढ़े 9 बजे की है। आरोपी मूलचंद जितेंद्र के घर पर मौजूद था, तभी रितेश वहां पहुंच गया और कहासुनी होने लगी। इसी दौरान मूलचंद ने महिला की मदद से गमछे से रितेश का मुंह दबा दिया, जिससे उसकी दम घुटने से मौत हो गई। इसके बाद महिला ने विमल को बुलाया। दोनों आरोपियों ने मिलकर शव को प्लास्टिक के बोरे में बंद किया और मोटरसाइकिल से ले जाकर करवन नदी में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page