Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 अप्रैल | निस्वार्थ सेवा संस्थान द्वारा समाजहित में एक सराहनीय और मानवीय पहल करते हुए डीप फ्रीजर (शव संरक्षण मशीन) सेवा का शुभारंभ किया गया है। यह सेवा उन परिवारों के लिए विशेष राहत लेकर आई है, जिन्हें किसी प्रियजन के निधन के बाद दूर-दराज से आने वाले परिजनों का इंतजार करना पड़ता है। इस सेवा को साकार करने का श्रेय आनंद गोयल एवं उनकी माताजी पुष्पलता गोयल को जाता है, जिन्होंने अपने स्वर्गीय पिता विजय अग्रवाल की पांचवीं पुण्यतिथि की स्मृति में डीप फ्रीजर समाज को समर्पित किया है। यह पहल न केवल सेवा भावना का उदाहरण है, बल्कि समाज को यह संदेश भी देती है कि सच्ची श्रद्धांजलि वही है, जो जनहित में हो। संस्थान के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि अपने किसी प्रियजन को खोने का दुख बेहद गहरा होता है, ऐसे समय में परिवार को सहारा देना ही सच्ची सेवा है। उन्होंने बताया कि इस सेवा के माध्यम से पार्थिव देह को सुरक्षित रखा जा सकेगा, जिससे परिजन बिना जल्दबाजी के अंतिम दर्शन कर सकें। संस्थान के पदाधिकारियों के अनुसार यह सेवा जनहित को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है और समाज के सभी वर्गों के लिए सुलभ रहेगी। इसके लिए केवल नाममात्र का शुल्क निर्धारित किया गया है, जिससे मशीन के रखरखाव और सेवा की निरंतरता बनी रहे। सेवा का समय सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक निर्धारित किया गया है। आवश्यकता पड़ने पर हिमांशु गौर एवं निष्कर्ष गर्ग से संपर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सचिव नीरज गोयल, कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी सीए प्रतीक अग्रवाल, प्रवक्ता हिमांशु गौड़, कॉर्डिनेटर चंद्र प्रकाश अग्रवाल, सोशल मीडिया प्रभारी सारांश टालीवाल, सह सचिव तरुण राघव, निष्कर्ष गर्ग, ध्रुव कोठीवाल, सतेंद्र मोहन, अवधेश कुमार बंटी, टेकपाल कुशवाह, लोकेश सिंघल, विशाल सोनी, सौरभ शर्मा, आलोक अग्रवाल, शिवम सोनी, शिवम वर्मा सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page