Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 16 अप्रैल | कोतवाली क्षेत्र की जरैरा चौकी अंतर्गत गांव सिहोरी में पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव सिहोरी निवासी वीरेन्द्र सिंह पुत्र गेदालाल ने कोतवाली में दी गई शिकायत में बताया कि 8 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे उनके ही परिवार के मनोज, संदीप कुमार और दीपु पुत्रगण राजेन्द्र सिंह पुरानी रंजिश को लेकर उनके घर आ गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने वीरेन्द्र सिंह, उनकी पत्नी रामश्री देवी, पुत्र हरी सिंह और पुत्री चंचल के साथ मारपीट की, जिससे सभी को चोटें आई हैं। टना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने नामजद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page