Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 जुलाई। जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आज मोहनगंज स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी में विजय जुलूस निकाला गया तथा मिठाई वितरित कर जश्न मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने इसे छात्रों के लंबे संघर्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगातार उठाई गई आवाज़ की जीत बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय ने कहा कि देश के लाखों छात्रों की आवाज़ को दबाने का हर प्रयास अंततः विफल हुआ है। कांग्रेस पार्टी शुरू से ही छात्रों के न्यायपूर्ण संघर्ष के साथ खड़ी रही और राहुल गांधी ने संसद से लेकर सड़क तक उनके मुद्दों को मजबूती से उठाया। उन्होंने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि छात्र शक्ति, लोकतंत्र और सत्य की जीत है तथा कांग्रेस आगे भी युवाओं और छात्रों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष योगेश कुमार ‘ओके’ ने कहा कि यह विजय उत्सव छात्रों के संघर्ष और कांग्रेस की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जब भी युवाओं के भविष्य पर संकट आएगा, कांग्रेस उनके साथ मजबूती से खड़ी मिलेगी। उन्होंने सभी छात्र-युवाओं को इस लोकतांत्रिक जीत की बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में सरकार छात्रों के हितों के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ नहीं करेगी। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव शर्मा, करुणेश मोहन दीक्षित, मैनपुरी कोऑर्डिनेटर अवधेश बख्शी, पूर्व राष्ट्रीय सचिव किसान कांग्रेस अजीत गोस्वामी, जिला कोषाध्यक्ष संजीव अंधीवाल, जिला महासचिव प्रभात शंकर, कपिल सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामकुमार सारस्वत, श्रीकृष्ण एडवोकेट, शहर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गांधी, डॉ. प्रमोद, शहर महासचिव जुनेद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next News :-सदर विधायक ने दिया पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता, डीएम व एसपी बोले शासन पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ है खड़ा

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page