Hamara Hathras

Latest News

हाथरस/सिकंद्राराऊ 25 जुलाई। सिकंद्राराऊ पुलिस और एसओजी ने ट्रांसपोर्ट के दौरान 52 लाख रुपये कीमत की कॉपर सिल्ली चोरी और गबन के मामले का पर्दाफाश करते हुए ट्रक चालक समेत छह शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर 26 कॉपर सिल्लियां, जिनकी अनुमानित कीमत 52 लाख रुपये है, के साथ दो तमंचे और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 23 जून को हरदोई निवासी पुष्पेंद्र सिंह ने थाना सिकंद्राराऊ में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी कंपनी का कॉपर लेकर जा रहा ट्रक रास्ते में लावारिस अवस्था में मिला, जबकि उसमें लदा अधिकांश माल गायब था। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में एसओजी और थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई।

लगभग एक माह तक ग्राउंड इंटेलिजेंस, तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच के बाद पुलिस ने 25 जुलाई को एटा-अलीगढ़ बाईपास के पास छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने करीब तीन महीने पहले इस वारदात की साजिश रची थी। ट्रक चालक राजेश कुमार उर्फ बंटू की मिलीभगत से ट्रक में लदी 48 कॉपर सिल्लियों में से 36 सिल्लियां मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र के जंगल में उतार ली गई थीं और ट्रक को सिकंद्राराऊ क्षेत्र में लावारिस छोड़ दिया गया था, ताकि घटना लूट जैसी प्रतीत हो। बाद में चोरी के माल को दिल्ली में बेचने की योजना बनाई गई थी, लेकिन रास्ते में वाहन खराब होने के कारण माल झाड़ियों में छिपा दिया गया, जहां से पुलिस ने बरामदगी की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश कुमार उर्फ बंटू (एटा), कुलदीप उर्फ मोहित (मैनपुरी), दुर्वेश यादव (कासगंज), पवन यादव (एटा), पुष्पेंद्र (फिरोजाबाद) और अवधेश यादव (कासगंज) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी शातिर अपराधी हैं और इनके खिलाफ हाथरस समेत कई जनपदों में चोरी, डकैती, गैंगस्टर एक्ट, अवैध शस्त्र, धोखाधड़ी, मारपीट, एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए फरार अन्य आरोपियों एवं शेष चोरी के माल की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

Next News :-सदर विधायक ने दिया पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता, डीएम व एसपी बोले शासन पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ है खड़ा

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page