Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 05 मई । केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर जिला कांग्रेस कमेटी हाथरस ने हर्ष व्यक्त किया है। जिला अध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने केरल की जनता का आभार जताते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और धर्मनिरपेक्षता की जीत बताया है। विवेक उपाध्याय ने जारी बयान में कहा कि केरल की जागरूक जनता ने जनहितकारी नीतियों पर विश्वास जताते हुए कांग्रेस को सरकार बनाने का अवसर दिया है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि अन्य राज्यों के चुनाव परिणाम पार्टी की अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों के परिणामों पर पार्टी गहराई से आत्ममंथन करेगी। हम संगठन को और मजबूत बनाकर जनता के बीच जाएंगे ताकि उनकी उम्मीदों पर खरा उतरा जा सके। जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ कांग्रेस की वैचारिक लड़ाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने संकल्प दोहराया कि पूरी एकजुटता और दृढ़ता के साथ पार्टी जनहित के मुद्दों को उठाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page