Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 20 जून । मथुरा जनपद के थाना राया क्षेत्र के गांव हुलू निवासी एक किसान का ट्रैक्टर-ट्रॉला चोरी होने के करीब डेढ़ वर्ष बाद दूसरी बार बरामद हुआ है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि पहली बार ट्रॉला मिलने पर मथुरा जिले की पुलिस ने उसे गलत व्यक्ति को सौंप दिया था। अब उन्होंने स्वयं ट्रॉला को दोबारा पकड़कर मुरसान पुलिस के हवाले किया है। राया क्षेत्र के गांव हुलू निवासी नेत्रपाल सिंह पुत्र हाकिम सिंह ने बताया कि 27 दिसंबर 2023 को उनका ट्रैक्टर-ट्रॉला खेत से चोरी हो गया था। घटना की रिपोर्ट थाना राया में दर्ज कराई गई थी। काफी तलाश के बाद उन्हें कुछ समय पूर्व अपना ट्रॉला राया के कोयल फाटक के पास खड़ा मिला था। उन्होंने ट्रॉला को मथुरा के एक थाने में खड़ा करा दिया था। नेत्रपाल सिंह का आरोप है कि ट्रॉला करीब 10 से 12 दिन तक थाने में खड़ा रहा, लेकिन उन्हें उसकी कोई रिसीविंग नहीं दी गई। उनकी अनुपस्थिति और बिना अनुमति के पुलिस ने ट्रॉला किसी अन्य व्यक्ति को सौंप दिया। इसके बाद वह दोबारा उनके कब्जे से बाहर चला गया। शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे नेत्रपाल सिंह ने अपने चोरी हुए ट्रॉला को मुरसान-सादाबाद रोड स्थित पटा चौराहे के पास एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान के निकट खड़ा देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रॉला को कब्जे में लेकर थाना मुरसान ले आई, जहां उसे जांच के लिए खड़ा कराया गया है। नेत्रपाल सिंह ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को देकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page