हाथरस (मुरसान) 20 जून । क्षेत्र के गांव नगला बाबू निवासी एक युवक के साथ उसके ही कुछ साथियों द्वारा मारपीट किए जाने की शिकायत मुरसान पुलिस से की गई है। गांव नगला बाबू निवासी दिनेश चंद्र का कहना कि उनका पुत्र कुनाल 19 जून को मुरसान के मोहल्ला पोखर वाला निवासी कुछ युवकों के साथ एक बारात में गया था। आरोप है कि बारात के दौरान किसी बात को लेकर युवकों ने कुनाल के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद वह किसी तरह वहां से बचकर अपने घर लौट आया था। आरोप है किअगले दिन 20 जून को सुबह करीब 11 बजे कई युवक गांव नगला बाबू पहुंचे। आरोप है कि सभी लोग अंबेडकर पार्क के पास से कुनाल को जबरन बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए। इससे पहले कि ग्रामीण कुछ समझ पाते, आरोपी उसे लेकर वहां से चले गए।आरोप है कि युवक कुनाल को गांव नगला धर्मा स्थित श्मशान घाट पर ले गए, जहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और जान से मारने का प्रयास किया गया। आरोप यह भी है कि कुनाल की जेब में रखे करीब दो हजार रुपये भी निकाल लिए गए। कुछ लोगों के मौके पर पहुंचने की आहट मिलने पर आरोपी युवक को गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गए।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
मुरसान : खेत की जुताई करने को लेकर युवक से मारपीट
June 20, 2026
मुरसान किला स्थित प्राचीन मंदिर परिसर में कब्जे के आरोप
June 20, 2026
Related Posts
Recent Posts
मुरसान : खेत की जुताई करने को
June 20, 2026
मुरसान : बारात में विवाद के बाद
June 20, 2026
मुरसान : मथुरा के किसान को डेढ़
June 20, 2026
मुरसान किला स्थित प्राचीन मंदिर परिसर में
June 20, 2026
सफाई कर्मचारी ने युवक पर अभद्रता और
June 20, 2026
नीट अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में मिलेगी
June 20, 2026
किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में दोषी
June 20, 2026
Weather
Hathras
12:08 am,
Jun 21, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap




















