हाथरस (मुरसान) 20 जून । कस्बा स्थित ठाकुरान किला में प्राचीन शिव मंदिर के परिसर में दूसरे समुदाय के परिवार पर अतिक्रमण करते का आरोप लगाया गया है। शनिवार को इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर मुरसान पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने उपजिलाधिकारी हाथरस से की है।शिकायतकर्ता अंकित कुमार, कपिल कुमार, अनुराग पचौरी, राजेश शर्मा, भूपेंद्र, सोहन लाल, बच्चन सिंह सहित अन्य लोगों का कहना है कि ठाकुरान किला स्थित प्राचीन शिव मंदिर लगभग 250 वर्ष पुराना है। उनका आरोप है कि मंदिर परिसर में कुछ लोगों द्वारा अवैध निर्माण व अतिक्रमण किया जा रहा है, जिससे मंदिर की भूमि प्रभावित हो रही है। शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि एक व्यक्ति द्वारा मंदिर परिसर की ओर अवैध सीढ़ियां व अन्य निर्माण कराए गए हैं। वहीं एक अन्य व्यक्ति द्वारा मकान निर्माण के दौरान मंदिर परिसर की ओर दरवाजा निकालने का प्रयास किया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि मंदिर परिसर में वाहनों के खड़े किए जाने व पशुओं को बांधे जाने से श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी होती है और परिसर में गंदगी फैलती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मंदिर परिसर की भूमि का राजस्व अभिलेखों के आधार पर सत्यापन कराकर अतिक्रमण हटवाने व शांति व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए हाथरस पुलिस
August 6, 2026
कांवड़ श्रद्धालुओं से मिले डीएम-एसपी, व्यवस्थाओं का
August 6, 2026
युवक की मौत के बाद अस्पताल में
August 6, 2026
सासनी : तीर्थयात्रियों से भरी सरकारी बस
August 6, 2026
शव वाहन हुआ खराब तो शोकाकुल परिजनों
August 6, 2026
गाली देने से मना करने पर परिवार
August 6, 2026
सासनी : शराब के लिए रुपये न
August 6, 2026
Weather
Hathras
12:17 am,
Aug 7, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








