Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 जून । नीट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने विशेष व्यवस्था की है। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को रोडवेज बसों में यात्रा के दौरान किराए में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। एआरएम मंगेश कुमार ने बताया कि यह सुविधा 19 जून की मध्य रात्रि से 21 जून तक प्रभावी रहेगी। छूट का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थियों को यात्रा के दौरान अपना नीट प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) अथवा उसकी फोटो कॉपी प्रस्तुत करनी होगी। उन्होंने बताया कि 21 जून को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर नीट परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए रोडवेज विभाग ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। बसों की मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य तेज कर दिया गया है ताकि किसी प्रकार की तकनीकी समस्या उत्पन्न न हो। परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया जाएगा। साथ ही परिवहन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए चालक एवं परिचालकों की छुट्टियों पर भी रोक लगा दी गई है। परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य अभ्यर्थियों को सस्ती और सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है, जिससे वे बिना किसी परेशानी के अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें। गौरतलब है कि इससे पहले पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान भी रोडवेज द्वारा अभ्यर्थियों को किराया छूट एवं अतिरिक्त बसों की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी, जिसका व्यापक लाभ परीक्षार्थियों को मिला था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page