Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 02 मई । विनोबा नगर चौराहे पर शनिवार दोपहर एक सड़क हादसा हुआ। मुरसान मार्ग से हाथरस रोड पर आ रही एक कार को सादाबाद की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर से कार का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके कारण कर सवार आक्रोशित हो गए। हादसे के बाद कार सवारों और डंपर चालक के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। आक्रोशित कार सवारों ने डंपर चालक की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जबकि डंपर के चालक ने बताया कि यह लोग अपनी कर को डंपर से आगे अचानक ही हाथरस रोड पर लेकर आए थे ब्रेक लगाते लगाते भी कार से टकरा गया। दुर्घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस ने तुरंत दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात बहाल किया। पुलिस ने मौके पर ही दोनों पक्षों को समझाया और मामला शांत कराया। पूछताछ के बाद आपसी सहमति बनने पर कार और डंपर चालकों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि विनोबा नगर चौराहे पर अक्सर तेज रफ्तार के कारण हादसे होते रहते हैं। इसके बावजूद यातायात नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से इस चौराहे पर सख्त निगरानी और गति नियंत्रण के उपाय करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page