Hamara Hathras

Latest News

सासनी 17 जून । । क्षेत्र के गांव नगला सिंह में मंगलवार देर रात एक साहसिक घटना सामने आई, जहां सांप के डसने के बावजूद एक किशोरी ने हिम्मत और सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे पकड़ लिया। किशोरी ने करीब 15 मिनट तक सांप को दबोचे रखा, जिसके बाद परिजनों की मदद से उसे मार दिया गया।

जानकारी के अनुसार गांव नगला सिंह निवासी रामवीर सिंह की 17 वर्षीय पुत्री अंजलि घर में जमीन पर चटाई बिछाकर सो रही थी। इसी दौरान एक सांप उसके कुर्ते की आस्तीन में घुस गया और उसे डस लिया। सांप के डसते ही अंजलि घबराने के बजाय सतर्क हो गई और उसने तुरंत सांप को पकड़ लिया। अंजलि के शोर मचाने पर परिवार के सदस्य जाग गए और मौके पर पहुंचे। किशोरी ने परिजनों की सहायता से सांप को पकड़े रखा, जिसके बाद उसे मार दिया गया। सांप के मारे जाने के कुछ देर बाद अंजलि की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। घबराए परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार समय पर इलाज मिलने से उसकी हालत अब स्थिर है और स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। किशोरी की बहादुरी की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। स्थानीय लोग अंजलि के साहस और धैर्य की सराहना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page