Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 02 मई । झुलसाती गर्मी के बीच कस्बे में आमजन को राहत पहुंचाने के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। विनोबा नगर निवासी दिवंगत दवा व्यवसायी स्वर्गीय छत्रपाल गुप्ता की स्मृति में शहर में शीतल पेयजल टैंकर स्थापित किया गया है। यह टैंकर राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए राहत का केंद्र बन गया है, जहां दिनभर ठंडे पानी की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। पेयजल सेवा विनोबा नगर निवासी दिवंगत दवा व्यवसायी स्वर्गीय छत्रपाल गुप्ता की पुण्य स्मृति में शुरू की गई है। उनके परिवार और सहयोगियों ने समाजसेवा की भावना से प्रेरित होकर यह जनहितकारी कार्य किया है, जिससे गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिल सके। पेयजल टैंकर को कस्बे के व्यस्त क्षेत्र में, सिनेमा हॉल के पास गुंजन फर्नीचर के बराबर और मुरारी वॉच एंड गिफ्ट हाउस के सामने स्थापित किया गया है। यह स्थान ऐसा चुना गया है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में राहगीर और स्थानीय लोग गुजरते हैं। इस जनसेवा कार्य का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में प्यासे लोगों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था करना अत्यंत पुण्य और प्रेरणादायक कार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page