Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़/हाथरस 07 मई । राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (RMPSU) ने नए सत्र 2026-27 के लिए विस्तृत शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय से संबद्ध अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज के सभी महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया से लेकर परीक्षाओं और अवकाश तक की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। नए सत्र के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह के अनुसार, नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए 1 से 4 अगस्त तक ‘परिचय कार्यक्रम’ (Induction Program) आयोजित होगा, जिसके बाद 5 अगस्त से नियमित कक्षाएं प्रारंभ हो जाएंगी। प्रथम सेमेस्टर का शिक्षण कार्य 5 नवंबर तक चलेगा, जबकि प्रायोगिक परीक्षाएं 10 नवंबर तक पूर्ण कर ली जाएंगी। मुख्य सेमेस्टर परीक्षाएं 10 नवंबर से शुरू होकर 20 दिसंबर 2026 तक संपन्न होंगी, जिनका परिणाम 6 जनवरी 2027 तक घोषित कर दिया जाएगा।तृतीय व पंचम सेमेस्टर की कक्षाएं 21 जुलाई 2026 से शुरू होंगी और परिणाम 10 जनवरी 2027 तक जारी होगा। इसी प्रकार द्वितीय, चतुर्थ, षष्ठम व  अष्टम सेमेस्टर का शिक्षण कार्य 6 जनवरी 2027 से शुरू होकर 10 अप्रैल तक चलेगा। इन सेमेस्टरों की परीक्षाएं 20 अप्रैल से 20 मई 2027 के मध्य आयोजित की जाएंगी और 15 जून तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि 1 जून से 30 जून 2027 तक ग्रीष्मावकाश रहेगा। सभी प्रायोगिक परीक्षाओं के अंक पोर्टल पर समयबद्ध तरीके से अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page