Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 जून। थाना हाथरस गेट क्षेत्र में सरकारी 102 एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने एंबुलेंस चालक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नगला सिंधी, माजरा लहरा निवासी बुलबुल पत्नी मुकुल कुमार द्वारा थाना हाथरस गेट में दी गई तहरीर के अनुसार, 16 अप्रैल की रात करीब 11 बजे उनके पति मुकुल कुमार बाइक से हाथरस शहर से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान तमन्ना गढ़ी स्थित ओम साई मेडिकल स्टोर के सामने तेज रफ्तार सरकारी 102 एंबुलेंस ने कथित रूप से लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मुकुल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल बागला पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। वर्तमान में उनका उपचार केडी मेडिकल कॉलेज, मथुरा में चल रहा है। पीड़िता का आरोप है कि दुर्घटना के बाद एंबुलेंस चालक अजीत मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पति की गंभीर स्थिति के कारण परिवारजन उपचार में व्यस्त रहे, जिसके चलते पुलिस में शिकायत दर्ज कराने में देरी हुई। अब पीड़िता ने आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page