Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 जून। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव रुहेरी में जमीन पर दीवार लगाने को लेकर हुए विवाद में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव रुहेरी निवासी रिजवाना पत्नी मुन्ना मलिक द्वारा थाना हाथरस गेट में दी गई तहरीर के अनुसार, 11 मई की सुबह करीब दो बजे विपक्षी चांदबाबू, उसका पुत्र उस्मान तथा पत्नी नगीना उसकी भूमि पर जबरन दीवार लगाने का प्रयास कर रहे थे। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर तीनों आरोपियों ने एकजुट होकर लाठी-डंडों और बेल्ट से उसके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान उसे शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आईं। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर चांदबाबू, उस्मान और नगीना के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page