सिकंदराराऊ 07 मई । न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम), हाथरस ने थाना सिकंदराराऊ के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार करते हुए उनके विरुद्ध प्रकीर्ण वाद दर्ज करने के आदेश दिए हैं। न्यायालय ने यह सख्त कदम बार-बार आदेश देने के बावजूद संतोषजनक आख्या प्रस्तुत न करने और कोर्ट में उपस्थित न होने पर उठाया है। साथ ही, कोर्ट ने एसएचओ को 15 मई के लिए सम्मन जारी किया है। प्रकरण वर्ष 2018 का है, जब सिकंदराराऊ निवासी नारंगी देवी ने भ्रूण हत्या, मारपीट और जान से मारने की धमकी जैसी गंभीर धाराओं में कोतवाली सिकंदराराऊ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी जब पुलिस ने वादी को विवेचना की स्थिति से अवगत नहीं कराया, तो पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय द्वारा मांगी गई आख्या पर एसएचओ ने जवाब दिया कि आरोप पत्र और पूरक आरोप पत्र वर्ष 2018 व 2019 में ही न्यायालय भेजे जा चुके हैं। हालांकि, वादी का दावा है कि कोर्ट में ऐसा कोई आरोप पत्र दाखिल ही नहीं हुआ है। पुलिस और वादी के विरोधाभासी बयानों पर न्यायालय ने 17 अप्रैल 2026 को एसएचओ से विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। समय मांगने पर कोर्ट ने सात दिन की मोहलत भी दी, लेकिन न तो आख्या आई और न ही कारण बताओ नोटिस का जवाब दिया गया। सीजेएम कोर्ट ने पुलिस की इस लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए टिप्पणी की कि पुलिस के रवैये के कारण 8 साल पुराने मामले में पीड़िता को न्याय मिलने में बाधा आ रही है। इस आदेश के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
श्रीमद्भागवत कथा में भव्य स्वागत किया गया
June 23, 2026
Related Posts
Recent Posts
श्रीमद्भागवत कथा में भव्य स्वागत किया गया
June 23, 2026
85 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में
June 23, 2026
सादाबाद : मानकों की अनदेखी पर लाइब्रेरी
June 23, 2026
सादाबाद : वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में
June 23, 2026
सादाबाद : दफ्तरों पर तालाबंदी, सरकार के
June 23, 2026
सादाबाद : अज्ञात वाहन की टक्कर से
June 23, 2026
सादाबाद : वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गौशाला
June 23, 2026
Weather
Hathras
9:21 pm,
Jun 23, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























