Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 02 मई । सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला श्यामकुंज में दो युवकों ने घर से बाहर निकले एक युवक के साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। हमले में पीड़ित के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। मोहल्ले के लोगों को आता देख आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। श्यामकुंज निवासी गौतम यादव ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि घटना वह किसी काम से घर के बाहर निकला था। तभी मोहल्ला विद्यापति नगर निवासी कुलदीप यादव और विष्णु यादव वहां आ गए। तहरीर के अनुसार दोनों आरोपितों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और गौतम के साथ मारपीट करने लगे। हमले में गौतम के सिर में काफी चोटें आई हैं। शोर सुनकर मोहल्ले के पंकज शर्मा, महेश व अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने शिकायत पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page