
हाथरस 02 मई । सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में गृह क्लेश के चलते शुक्रवार की देर शाम 26 वर्षीय विवाहिता ने विषाक्त खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। मामले की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसका उपचार किया। हालत में सुधार होने पर चिकित्सक ने उसे घर भेर भेज दिया।





















