Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 अप्रैल । योगी सरकार प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को हाईटेक और उपभोक्ता अनुकूल बनाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। शनिवार को वाराणसी दौरे पर पहुंचे ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी क्षेत्र में विद्युत ट्रिपिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने उपभोक्ता हितों को सर्वोपरि रखते हुए घोषणा की कि अब 1 किलोवाट तक के कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं की बिजली ‘नेगेटिव बैलेंस’ होने पर भी नहीं काटी जाएगी। साथ ही, 2 किलोवाट तक के उपभोक्ताओं को 200 रुपये तक की रियायत दी जाएगी। अब रविवार या किसी भी सार्वजनिक अवकाश के दिन बकाया होने पर भी आपूर्ति बाधित नहीं की जा सकेगी और कनेक्शन काटने से पूर्व उपभोक्ता को 5 चरणों में एसएमएस (SMS) अलर्ट भेजना अनिवार्य होगा।

विद्युत फॉल्ट के त्वरित समाधान के लिए ऊर्जा मंत्री ने दो अत्याधुनिक ‘24×7 वैन’ का उद्घाटन भी किया। ये वैन आधुनिक सुरक्षा उपकरणों, टी एंड पी किट और प्रशिक्षित तकनीकी टीम से लैस हैं, जो 8-8 घंटे की तीन शिफ्टों में कार्य करेंगी। इनका मुख्य कार्य हाई टेंशन लाइनों का रखरखाव, ट्रांसफॉर्मर बदलना, भूमिगत केबल फॉल्ट सुधार और आपातकालीन स्थिति में तुरंत बिजली बहाल करना होगा। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि वाराणसी एक प्रमुख धार्मिक नगरी है, यहाँ की व्यवस्थाएं उच्च स्तर की होनी चाहिए। बैठक में मेयर अशोक तिवारी और एमडी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम शंभू कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page