Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 जुलाई। सदर कोतवाली क्षेत्र की गली रामजी द्वारा में पालतू सांड के हमले से 75 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित परिवार ने पड़ोसी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली सदर में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित प्रशांत मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके माता-पिता घर पर पूजा कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी गोपीनाथ मिश्र ने अपने पालतू सांड को मारकर भगाया, जिससे सांड सीधे उनके घर में घुस आया। आरोप है कि सांड ने घर में घुसते ही एक बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया और उनकी 75 वर्षीय माता पर हमला कर उन्हें उठाकर पटक दिया। सांड काफी देर तक घर के कमरे में उत्पात मचाता रहा और घरेलू सामान को भी नुकसान पहुंचाया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग और प्रशांत मिश्र मौके पर पहुंचे, जिसके बाद सांड को किसी तरह बाहर निकाला गया। हमले में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि घर में रखे सामान को भी हजारों रुपये का नुकसान हुआ। प्रशांत मिश्र का आरोप है कि घटना की शिकायत करने पर गोपीनाथ मिश्र अपने परिवार के साथ विवाद पर उतर आया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page