Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 जुलाई। सिकन्दराराऊ थाना क्षेत्र के गांव गोकुलपुर में पारिवारिक विवाद के चलते बेटे और बहू पर पिता तथा दो भाइयों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव गोकुलपुर निवासी महावीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार को वह अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान उनका छोटा बेटा बंटी कुमार अपनी पत्नी सविता देवी के साथ घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। पीड़ित का आरोप है कि बंटी कुमार और सविता देवी ने उनके अलावा बड़े बेटे जुगेंद्र और छोटे बेटे अजय के साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। विरोध करने पर दोनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे तीनों घायल हो गए। तहरीर के अनुसार, मारपीट के दौरान बंटी कुमार ने गुस्से में घर की ईंटों से छत पर लगी टीन भी क्षतिग्रस्त कर दी। आरोप है कि जाते समय दोनों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page