Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 जुलाई। थाना चंदपा पुलिस ने ग्राम कछपुरा में पारिवारिक बंटवारे के विवाद के दौरान हुई फायरिंग की घटना में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस (.315 बोर) भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई 2026 को थाना चंदपा क्षेत्र के ग्राम कछपुरा में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर बातचीत के दौरान कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग हो गई, जिसमें महेश और गिरीश, पुत्रगण भूप सिंह, निवासी ग्राम कछपुरा, गोली लगने से घायल हो गए थे। इस मामले में थाना चंदपा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। इसी क्रम में 4 जुलाई को एक आरोपी राजाबाबू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। आज को पुलिस अधीक्षक के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण में थाना चंदपा पुलिस ने मामले में नामजद दो अन्य आरोपियों अंशु पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम कछपुरा तथा धर्मेंद्र कुमार पुत्र हरिशंकर निवासी ग्राम नगला ओझा, थाना चंदपा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page