Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 24 अप्रैल । जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में मिलावटखोरी के विरुद्ध अभियान चलाते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) रणधीर सिंह और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने आगरा रोड स्थित साहा एजेंसीज से एप्पी फ़िज़ व फ्रूटी, जलेसर रोड पर श्री जी इंटरप्राइजेज से माजा व कोकाकोला, अवधेश कोल्ड ड्रिंक एजेंसी से कैंपा कोला व ड्यू, तथा सादाबाद के मुरसान रोड स्थित विशाल वार्ष्णेय की एजेंसी से थम्स अप व बेव ऑरेंज के नमूने लिए। इसके अलावा मधुगढ़ी स्थित दीपक कोल्ड ड्रिंक से स्प्राइट व लिम्का, सादाबाद के विकास प्रोविजन स्टोर से साबुत हल्दी और रहपुरा स्थित यशपाल डेयरी से दूध के सर्वे नमूने संकलित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए।

अभियान के दौरान फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स (FSW) के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच कर रिपोर्ट से अवगत कराया गया। साथ ही, आईईसी (IEC) के माध्यम से 55 व्यापारियों व आम जनता को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। आगामी होमगार्ड परीक्षा को देखते हुए बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और परीक्षा केंद्रों के आसपास के दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने और अनिवार्य रूप से रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए गए। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी यदुवीर सिंह, डॉ. विकास, ओंकार कुशवाहा, सुरेंद्र कुमार गोंड, पारुल सिंह और करतार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। विभाग ने चेतावनी दी है कि मिलावटखोरी रोकने के लिए निरीक्षण और नमूना लेने की कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page