Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 24 अप्रैल । चंदपा थाने में पुलिस कस्टडी के दौरान चंद्रपाल दिवाकर नामक व्यक्ति की मृत्यु के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार, 24 अप्रैल को समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व प्रदेश सदस्य रामनारायण काके ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। सपा नेता ने इस घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों को सांत्वना देने के बाद रामनारायण काके ने मौके से ही पुलिस अधीक्षक (एसपी) से फोन पर वार्ता की। उन्होंने मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और कस्टडी में हुई मृत्यु के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना प्रशासन की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। मृतक चंद्रपाल दिवाकर (मूल निवासी बख्तर, सिकंदराराऊ, हाल निवासी दिल्ली) की मौत को लेकर दिवाकर समाज में गहरा रोष व्याप्त है। सपा नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो वे चुप नहीं बैठेंगे। इस दौरान पोस्टमार्टम हाउस पर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया भी पूरी कराई गई। इस अवसर पर नेत्रपाल सिंह राजपूत, हेमंत गौड़ (पूर्व नगर अध्यक्ष), आजाद कुरैशी, डॉ. राधेश्याम रजक, पिंटू दिवाकर, चिंकू शर्मा (शहर अध्यक्ष), ताराचंद कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, मोहित कश्यप (एडवोकेट) सहित अन्य कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page