Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 18 अप्रैल । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक विधवा महिला के साथ उसके ही परिवार के लोगों द्वारा खेत पर छेड़छाड़ और मारपीट की गई। पीड़िता ने कोतवाली में नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, घटना 02 अप्रैल की है। महिला अपने खेत की परेवट (सिंचाई) कर रही थी, तभी उसके परिवार के ही पाँच नामजद लोग (निवासी नगला मियां पट्टी देवरी) वहाँ पहुँच गए। आरोप है कि इन लोगों ने विधवा महिला को अकेला पाकर बुरी नीयत से पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ शुरू कर दी।

जब महिला ने शोर मचाया और चीखना-चिल्लाना शुरू किया, तो आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। लोगों को आता देख आरोपी घबरा गए। महिला का आरोप है कि भागते समय आरोपियों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया और जाते-जाते भविष्य में दोबारा दिखने पर जान से मारने की धमकी दी। सहमी हुई पीड़िता ने कोतवाली पहुँचकर सभी पाँचों नामजद आरोपियों के विरुद्ध लिखित तहरीर दी है। महिला ने पुलिस प्रशासन से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page