
हाथरस 18 अप्रैल । शहर में आज माइक्रोटैक इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा इनवर्टर और बैटरी के लिए जिला स्तरीय डीलर मीट का भव्य आयोजन किया गया। इस बैठक में कंपनी के उच्चाधिकारियों ने भविष्य की तकनीकों और नई व्यापारिक योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में हाथरस जिले सहित सादाबाद, मुरसान, सासनी, सिकंदराराऊ और हसायन के लगभग सवा सौ डीलरों ने सहभागिता की। मीटिंग के मुख्य वक्ता माइक्रोटैक के जोनल सेल्स मैनेजर आबिद हुसैन ने कंपनी के सभी उत्पादों की जानकारी देते हुए कहा कि आने वाला समय पूरी तरह से सोलर ऊर्जा का है। उन्होंने डीलरों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि भविष्य में हर घर के लिए सोलर अनिवार्य होने वाला है, इसलिए अभी से इस क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ाएं।
ब्रांच मैनेजर अंकुर शर्मा ने बैटरी तकनीक में आ रहे बड़े बदलावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने दावा किया कि अगले तीन-चार वर्षों में पारंपरिक लेड एसिड बैटरी का चलन समाप्त हो जाएगा और केवल लिथियम बैटरी ही प्रयोग में लाई जाएगी। उन्होंने लिथियम बैटरी की विशेषताएं बताते हुए कहा कि यह जल्दी चार्ज होती है, लंबी अवधि तक चलती है और पूरी तरह प्रदूषण मुक्त है। एरिया मैनेजर सुनील जैसवाल ने उपस्थित डीलरों को माइक्रोटैक की आकर्षक नई स्कीम्स की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्कीम के तहत 5000 इनमो को गारंटी के साथ निकाला जाएगा। साथ ही, आगामी लकी ड्रा में टाटा सिएरा, टाटा नेक्सॉन जैसी शानदार कारों के साथ-साथ टू-व्हीलर जीतने का भी सुनहरा मौका रहेगा।

कार्यक्रम के अंत में हाथरस जिले के मुख्य वितरक कान्हा ट्रेडर्स से जितेंद्र उपाध्याय ने सभी आगंतुक अधिकारियों और डीलरों का पटका पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में बेहतर समन्वय के साथ काम करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अनु पावर इलेक्ट्रॉनिक से कमलकांत दोबारावाले, दिनेश गुप्ता, संजय गुप्ता, सुनील गुप्ता, अरविंद शर्मा, सुरेंद्र वार्ष्णेय, नीरज वार्ष्णेय, संतोष पुंडीर, नीरज सेंगर, ललित कुमार और अरविंद भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में डीलर मौजूद रहे।























