Hamara Hathras

Latest News

सासनी 18 अप्रैल । जिले के प्रतिष्ठित कन्या गुरुकुल महाविद्यालय में विकास कार्यों को गति देते हुए ब्लॉक निधि से निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का विधिवत लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) पी.एन. दीक्षित, ब्लॉक प्रमुख डॉ. प्रतिभा कमल माहौर और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि इंजीनियर दिनेश माहौर ने फीता काटकर सड़क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विकास खंड अधिकारी सुरेंद्र सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे। सड़क निर्माण से विद्यालय परिसर में आवागमन सुगम होने पर प्रबंधन ने खुशी जाहिर की।

लोकार्पण समारोह के उपरांत अतिथियों ने विद्यालय के वार्षिक समापन समारोह में शिरकत की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गुरुकुल की छात्राओं द्वारा दी गई सांस्कृतिक और कौशल आधारित प्रस्तुतियां रहीं। छात्राओं ने अपनी कला और प्रतिभा के माध्यम से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। ब्लॉक प्रमुख डॉ. प्रतिभा कमल माहौर ने छात्राओं के हुनर की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि बेटियां हमारे समाज का गौरव हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि शिक्षण संस्थानों में मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अधिष्ठात्री डॉ. पवित्र विद्यालंकार, जे.ई. हरि मोहन, सुशील प्रभाकर सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ, अभिभावक और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विद्यालय प्रशासन ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page