Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 अप्रैल । देश में बढ़ती कथित विकृत मानसिकता और सामाजिक चुनौतियों के विरोध में आज विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तालाब चौराहा पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रव्यापी आह्वान के साथ एकजुट होकर समाज में फैल रही अवैध गतिविधियों और वैमनस्य के विरुद्ध अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के पश्चात कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से उपजिलाधिकारी सदर राजबहादुर सिंह को सौंपा। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर योगेंद्र कृष्ण नारायण और शहर कोतवाल सतेंद्र राघव भारी पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौजूद रहे।

ज्ञापन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने देश की आंतरिक सुरक्षा और सामाजिक सद्भाव से जुड़े गंभीर मुद्दों पर चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सुनियोजित तरीके से समाज को बांटने और वैमनस्य फैलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने तथाकथित ‘लव जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ और जबरन धर्मांतरण के मामलों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। साथ ही, महिलाओं एवं बालिकाओं के शोषण से जुड़े मामलों में कठोरतम कार्रवाई, सरकारी एवं सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने और खान-पान की घटनाओं के माध्यम से फैलाए जा रहे वैमनस्य की जांच कराने की पुरजोर अपील की। प्रदर्शनकारी अपने हाथों में ‘लव जिहाद बंद करो’, ‘जिहादी मानसिकता नहीं चलेगी’ और ‘बहन-बेटियों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ जैसे नारों वाली तख्तियां लिए हुए थे।

इस अवसर पर मुकेश सूर्यवंशी (प्रांत समरसता टोली सदस्य), उमाकांत विभाग संगठन मंत्री देवराज कर्मयोगी (जिला संगठन मंत्री), भानु प्रताप सक्सेना (जिला अध्यक्ष), गोपाल कृष्ण, कैलाश कूलवाल, अमित भार्गव जी (जिला उपाध्यक्ष), प्रवीन खंडेलवाल जिला मंत्री, पवन, अमरदीप (जिला सह मंत्री), अमित कुशवाह जी (जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख), चेतन यादव (जिला सोशल मीडिया प्रमुख), संजय गर्ग (नगर अध्यक्ष), विजय गुप्ता (नगर मंत्री), राजीव, दीपू वार्ष्णेय जी, प्रशांत खंडेलवाल जी, दाऊ दयाल वर्मा जी (नगर सह मंत्री), महक रावत (जिला संयोजिका), प्रियांशी वार्ष्णेय (जिला सह संयोजिका, दुर्गा वाहिनी), विद्याभूषण जिला सेवा प्रमुख संजय गर्ग,नगर अध्यक्ष मोहन जी (नगर उपाध्यक्ष), हर्षित गौड़ जी (विभाग संयोजक, हरिगढ़ व मथुरा), अनमोल अग्निहोत्री जी (जिला संयोजक), किशन भारती जी (जिला सह संयोजक), शिवा राणा (जिला बलोपासना प्रमुख), छोटू राणा जी (जिला सुरक्षा प्रमुख), शिवम शर्मा जी (जिला सह सुरक्षा प्रमुख), विद्या भूषण गर्ग जी (जिला सेवा प्रमुख), हेमंत कौशल (प्रखंड उपाध्यक्ष), गौरव प्रजापति (जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख), ललित द्विवेदी जी (जिला सह साप्ताहिक मिलन प्रमुख), हर्ष चौहान, हिमांशु उपाध्याय, प्रिंस अरोड़ा (नगर सह संयोजक), नवीन वर्मा जी (नगर गौ रक्षा प्रमुख), विवेक जी, मोनू जी, गुड्डू जी, राहुल जी, कपिल, अंकित, संजय सिंह, चौधरी, सुमित ठाकुर, विनीत मीणा, मोहित, देवेश कृष्णा, यश राणा, गोविंद, गगन चौहान, मोहित चौहान, आदित्य कुशवाहा, दीपक, देवेश, कृष्णा, मनीष चौधरी, राहुल चौधरी, सोनू, कनोरा, बिट्टू पंडित, मंटेश सिंह, अभिषेक, विशाल पाथरे, हनी पहलवान, सत्यम सिंह, आलोक मिश्रा, नैतिक, लकी उपाध्याय, तरुण यादव, सचिन यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page