सादाबाद 18 अप्रैल । आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। यहां एक तेज रफ्तार इको कार तूरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे। यह घटना भारत पेट्रोल पंप के पास सुबह हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इको कार का चालक वाहन चलाते समय झपकी आने के कारण नियंत्रण खो बैठा। इसी वजह से उसकी कार सामने चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के वक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली सामान्य गति से चल रही थी। तभी पीछे से आई अनियंत्रित इको कार उसमें जा घुसी। इस दुर्घटना में इको कार को भारी नुकसान पहुंचा है, जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली को मामूली क्षति हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात को सामान्य कराया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल का बोर्ड
May 13, 2026
राजीव एकेडमी में उत्साह-उमंग के बीच जूनियर्स
May 13, 2026
श्री राधा बल्लभ माथुर सर्राफ का निधन,
May 13, 2026
सहपऊ : 19 वर्षीय युवती जेवर और
May 13, 2026
सहपऊ : शराब देने से मना करने
May 13, 2026
हाथरस में शिक्षक की हार्ट अटैक से
May 13, 2026
Weather
Hathras
6:23 pm,
May 13, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























