Hamara Hathras

Latest News

मथुरा 14 अगस्त। केडी विश्वविद्यालय के चिकित्सा शिक्षा संस्थान केडी मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर तथा आर.के. एज्यूकेशनल ग्रुप के दंत चिकित्सा शिक्षा संस्थान केडी डेंटल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एक भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। संस्थान प्रमुखों के मार्गदर्शन में निकली तिरंगा रैली में डॉक्टरों, फैकल्टी सदस्यों, छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों तथा सुरक्षा कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वतंत्रता दिवस से पहले केडी मेडिकल कॉलेज और केडी डेंटल कॉलेज के डॉक्टरों, फैकल्टी सदस्यों, छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों ने हर हाथ में तिरंगा लेकर हर घर तिरंगा अभियान को गति दी। रैली के दौरान कॉलेज परिसर देशभक्ति के नारों से गूंजायमान रहा। तिरंगा रैली में शामिल सभी राष्ट्रप्रेमियों ने ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए, जिससे पूरे माहौल में राष्ट्रीय भावना का संचार हुआ। इस अवसर पर सीईओ अरुण अग्रवाल, कुलपति डॉ. मनेष लाहौरी, प्राचार्य और डीन डॉ. आर.के. अशोका, कुलसचिव डॉ. विकास कुमार अग्रवाल, उप-प्राचार्या डॉ. गगनदीप कौर, डॉ. प्रणीता जसवंत सिंह, डॉ. विक्रम शर्मा, डॉ. अम्बरीश कुमार, लेखाधिकारी लव कुमार अग्रवाल तथा केडी डेंटल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. नवप्रीत कौर आदि ने तिरंगा लेकर चल रहे चिकित्सकों और छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि तिरंगा देश की अस्मिता, गौरव और एकता का प्रतीक है, लिहाजा इसका सम्मान करना हर भारतवासी का कर्तव्य है। सभी ने जोर देकर कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल ध्वज फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी है।

केडी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. रामकिशोर अग्रवाल तथा प्रो-कुलाधिपति मनोज अग्रवाल ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए तिरंगा यात्रा को भारत की एकता, गौरव और भारतीयता की पहचान का प्रतीक बताया। डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि तिरंगा भारत के गौरव और पहचान का प्रतीक है। यह सभी देशवासियों में राष्ट्रप्रेम के भाव को जागृत करता है। “हर घर तिरंगा” अभियान देश तथा तिरंगे के प्रति इस भावना को और सशक्त करने का अवसर है। प्रो-कुलाधिपति मनोज अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि हम देश की प्रगति हेतु प्रतिबद्ध रहें और राष्ट्र व तिरंगे के प्रति सच्चा सम्मान व्यक्त करें। श्री अग्रवाल ने सभी से तिरंगे का सम्मान करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान एक प्रेरणादायक पहल है, जो तिरंगे के प्रति सम्मान और देश के प्रति निष्ठा को और गहरा करेगा। श्री अग्रवाल ने सभी से इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को बनाए रखने की अपील की। तिरंगा रैली में प्राचार्य डॉ. नवप्रीत कौर, डॉ. अजय नागपाल, डॉ. उमेश, डॉ. विवेक, डॉ. मनीष भल्ला, डॉ. अनुज, डॉ. राजीव, डॉ. श्रेय, डॉ. आदित्य, डॉ. प्रियंका, डॉ. लारा, डॉ. अनुश्री, डॉ. ज्योति, कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी नीरज छापड़िया, मनोज बंसल, बड़ी संख्या में फैकल्टी सदस्य, छात्र-छात्राएं तथा कर्मचारी उपस्थित थे। इस तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे कॉलेज परिसर में राष्ट्रभक्ति का उत्साह बना रहा। रैली के समापन पर सभी ने राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page