Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 13 सितम्बर। कोतवाली क्षेत्र के गांव गिनोली से 27 अगस्त की देर रात चोरी हुई गाय दो दिन पूर्व अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव इरखिनी मंडनपुर में बरामद हो गई। गाय को बरामद किए जाने के बाद पूछताछ में पता चला कि गाय सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव हुसैनपुर से वहां पहुंची थी। इसके बाद हुसैनपुर में जानकारी करने पर सामने आया कि गिनोली गांव के युवकों द्वारा कथित रूप से गाय चोरी कर हुसैनपुर में दी गई थी। मामले में रविवार को गिनोली गांव के ग्रामीण सड़क पर उतर आए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। गांव गिनोली निवासी मनवीर 26 अगस्त को अपने भाइयों के साथ किसी आवश्यक कार्य से गांव से बाहर गए हुए थे। घर में महिलाएं और बच्चे मौजूद थे। घर के बाहर उनकी गाय बंधी हुई थी। 27 अगस्त की सुबह जब मनवीर घर पहुंचे तो गाय को वहां नहीं पाया। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ करने पर उन्हें जानकारी हुई कि देर रात गांव के ही चार व्यक्ति कथित रूप से गाय को चोरी कर ले गए हैं। इसके बाद मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। कोतवाली पुलिस की मदद से दो दिन पूर्व गाय को अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव इरखिनी मंडनपुर से बरामद कर लिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि गाय बरामद होने के बावजूद अभी तक चोरी करने वाले आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीण रविवार को सड़क पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई किए जाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस द्वारा मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए गाय चोरी में शामिल आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लग सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page