Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद ( सहपऊ )27 मई। गांव नगला बिहारी में चल रही भागवत कथा में कथाव्यास दाऊनंद महाराज ने श्रद्धालुओं को आपस में प्रेम रहने का उपदेश दिया । उन्होंने कहा कि प्रेम शब्द में इतनी श​क्ति है कि वह सबको वश में कर सकता है। आप सभी को प्रेम करना सींखना है। भगवान भी प्रेम के भूखें हैं। यदि सभी प्रेम से रहे तो रोज-रोज इस संसार में हो रहे लड़ाई-झगड़े बंद हो जाएं और लोगों आ​र्थिक लाभ के साथ वह द्वेष भावना से भी दूर हो जाएं । इस दौरान परी​क्षित बने ओंकार सिंह ,कृष्णकांत, शशिकांत, रामगोपाल, शिवकुमार उपाध्याय एवं पीताम्बर सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page