Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 23 मई । कोतवाली क्षेत्र की जरैरा पुलिस चौकी क्षेत्र के गाँव शंकरपुर में बाईस मई गुरुवार को समय करीब साढे तीन बजे खेत पर ज्वार की रखवाली करने के लिए दो भाईयों में से एक भाई को मोटरसाइकिल सवारों ने खेत पर पहुचकर अवैध असलाह से गोली मार दी।गाँव में गोली चलने की सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस व कोतवाली पुलिस, क्षेत्राधिकारी सिकंद्रराऊ, डायल एक सौ बारह पर तैनात पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुचें।पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी की।ग्रामीणों ने गोली लगने से घायल हुए युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल हाथरस भेजा।जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर जे. एन.मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ के लिए रैफर कर दिया था।घटना के बाद पीड़ित घायल युवक के पिता ने कोतवाली पहुंचकर घटना के संबंध में लिखित तहरीर देते हुए गांव के ही एक युवक को नामजद कर दो अज्ञात युवकों सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कडी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।कोतवाली पुलिस भी घटना के संबंध में छानबीन कर जांच पडताल कर रही है।नेम सिह यादव एडवोकेट पुत्र ग्याप्रसाद निवासी गाँव शंकरपुर थाना हसायन ने कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाते कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराया है कि इक्कीस मई दिन गुरूवार समय शाम साढे तीन बजे के करीब मेरे पुत्र उपेन्द्र व रंजीत कुमार खेत पर ज्वार रखाने हेतु गए हुए थे।और खेत किनारे पेड के नीचे बैठे थे, तभी गाव का एक व्यक्ति अजय कुमार पुत्र अमोल सिह और दो व्यक्ति जो कि अज्ञात है मोटरसाईकिल से वहा पहुचे।उसके पश्चात अजय कुमार अपनी मोटर साईकिल से उतर कर आया और मेरे बडे पुत्र उपेन्द्र कुमार पुत्र नेम सिह को अवैध तमन्चे से गोली मारकर मोटर साइकिल से साथ वाले दो लडको के साथ भाग गया।उपेन्द्र का इलाज मेडकिल अलीगढ़ में हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page