सिकंदराराऊ (हसायन) 23 मई । कस्बा के मोहल्ला अहीरान स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मियो व चिकित्सकों की लेट लतीफी के बाद बदहाल हो रही स्वास्थ्य सेवाए सही होने के बजाए बिगडती हुई दिखाई दे रही है।कार्यवाहक सीएमओ के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर शुक्रवार को साढे नौ बजे के करीब आकस्मिक निरीक्षण किया था।तो शुक्रवार को भी कार्यवाहक सीएमओ राजीव राय को प्रभारी चिकित्साधिकारी मौजूद नही मिले थे।जबकि इमरेजेसी में तैनात चिकित्सक डयूटी करने के बजाए सो रहे थे।शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान कार्यवाहक सीएमओ राजीव रॉय के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के बाद भी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के हालात सही दिखाई नही दिए।शनिवार को कार्यवाहक सीएमओ राजीव राय ने सासनी,सलेमपुर के बाद हसायन में निरीक्षण करने के लिए पहुंचे।तो निरीक्षण के समय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहपऊ से हटाकर सीएमओ कार्यालय अटैच्ड किए गए चिकित्सक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर स्थानातंरण किए मुरसान के चिकित्साधिकारी डॉ.चन्द्रवीर सिंह के योगदान किए जाने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी का पद छोडकर चले जाने के बाद सहप ऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर एक अभियुक्त के डाक्टरी परीक्षण नही किए जाने के दौरान हुई कार्रवाई के बाद हटाए गए प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रकाश मोहन को हसायन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी बनाए जाने के बाद योगदान किए जाने के बाद आज तक दिखाई ही नही दिए।शुक्रवार को भी एमओआईसी मौजूद नही थे,दूसरे दिन निरीक्ष्ण के दौरान भी प्रकाश मोहन अनुपस्थित ही मिले।कार्यवाहक सीएमओ राजीव राय ने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन कर परीक्षण किया तो रजिस्टर में अंकित चिकित्सक डॉ.उपेंद्र सिंह,डॉ. रूपेश चिकित्साधिकारी आर.बी.एस.के.,डॉ. शबनम एल.एम.ओ.आर.बी.एस.के.,डॉ.अभिनव चिकित्साधिकारी आर.बी.एस.के.. ममता कुमारी स्टाफ नर्स,हेमलता स्टाफ नर्स एन.बी.एस.यू.और रवि कुमार स्टाफ नर्स भी अनुपस्थित पाए गए।कार्यवाहक सीएमओ ने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ.प्रकाश मोहन को ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया और उन्हें अपनी अनुपस्थिति पर भी दो दिन के भीतर तथ्यात्मक स्पष्टीकरण देने को कहा गया।साथ ही अनुपस्थित स्टाफ के वेतन आहरण पर भी अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है।इस संबंध में कार्यवाहक सीएमओ ने कहा कि शनिवार को निरीक्षण किए जाने के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रकाश मोहन,चिकित्सक डॉ.उपेन्द्र सिंह के अलावा संविदा चिकित्सक,स्टाफ नर्स सहित कई कर्मचारी गैर हाजिर मिले है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
रिश्वत लेते पकड़े गए कचौरा चौकी प्रभारी जेल भेजे गए
May 23, 2026
Related Posts
Recent Posts
लोन रिकवरी के नाम पर धमकी देने
May 23, 2026
रिश्वत लेते पकड़े गए कचौरा चौकी प्रभारी
May 23, 2026
मुरसान : खेत में पाइप लाइन डालने
May 23, 2026
चोरी के आरोपी को सजा, न्यायालय ने
May 23, 2026
जानलेवा हमले के आरोपी को 5 वर्ष
May 23, 2026
दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो
May 23, 2026
सादाबाद : फौजी हत्याकांड में बड़ा खुलासा,
May 23, 2026
Weather
Hathras
10:13 pm,
May 23, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap























