
हाथरस 23 मई । लोन रिकवरी के नाम पर धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगरा रोड स्थित स्टेट बैंक कॉलोनी निवासी तिरुपति गौतम ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार 21 मई की सुबह उनके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम गौरव पाठक बताया। आरोप है कि कॉलर ने तिरुपति के पिता राजेश गौतम को जान से मारने तथा अपहरण करने की धमकी दी। इसके साथ ही फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया गया। तिरुपति गौतम का कहना है कि घटना के बाद से पूरा परिवार भय और मानसिक तनाव में है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
Next News :– ठाकुर बिहारी जी महाराज ट्रस्ट के निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर न्यायालय पहुँचा कांस्कार/ठठेरा समाज
For Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101




















