
हाथरस 24 मई। श्री ठाकुर बिहारी जी महाराज ट्रस्ट, कमला बाजार बड़ी कोठी के निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर कांस्कार/ठठेरा समाज के सैकड़ों लोग न्यायालय परिसर पहुँच गए। समाज के लोगों ने ट्रस्ट चुनाव कराए जाने को लेकर माननीय एडीजे न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार समाज के लोगों ने एकत्रित होकर ट्रस्ट के एक मुख्य ट्रस्टी एवं दो सहायक ट्रस्टियों का चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से समाज की सहभागिता के साथ कराए जाने की मांग उठाई। समाज के प्रतिनिधियों ने न्यायालय के समक्ष अपनी बात रखते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष होनी चाहिए, ताकि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सहभागिता निभाने का अवसर मिल सके और ट्रस्ट का संचालन पारदर्शी ढंग से हो। इस दौरान प्रमुख रूप से जगदीश प्रसाद, महेश चंद, कैलाश कूलवाल, पन्नालाल, गोपाल दास, सतीश चंद्र वाले सेठ जी, चमन गली, मनोज वर्मा, पूर्व सभासद श्री भगवान, ललित वर्मा, पवन वर्मा, विजय वर्मा, देवेंद्र वर्मा, मनीष कूलवाल, बबलू बंदरबन, अमित वर्मा, लोकेश वर्मा, दीपक वर्मा, सुशील वर्मा, राजेश, प्रशांत, महेश चंद बर्तन वाले, गौरव वर्मा, सुरेश चंद्र, रमेश चंद्र सहित समाज के अनेक बुद्धिजीवी एवं सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


























