Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 23 मई । क्षेत्र के सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के गाँव नगला अडू में एक युवक के द्वारा एक विवाहित महिला से गाली गलौज करने पर विवाहिता के पति के द्वारा विरोध किए जाने पर नामजद युवक ने विवाहित महिला के पति के साथ गाली गलौज कर लात घूंसों से मारपीट कर दी।घटना के संबंध में पीड़ित घायल युवक ने गांव के ही एक युवक को नामजद करते हुए कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।प्रेमशंकर पुत्र रामखिलाडी निवासी गाँव नगला अडू थाना हसायन ने कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराया है कि मुझको  दिनाक उन्नीस मई की शाम को समय करीव साढे आठ बजे गांव के ही नामजद युवक अतुल पुत्र राकेश जो बदमाश किस्म का व्यक्ति है।उसने मेरी पत्नी जूली को शराब के नशे मे गाली देने लगा।तो मैने कहासुनी कर गाली दिए जाने का विरोध किया।तो अतुल ने मेरे को लात घूंसो से मारा पीटा उसके हाथ मे कडा था।जिससे मेरे चेहरे और आदि शरीर पर गुम चोट आई है।तथा मेरी पत्नी को भी गुम चोट आई है और मुझे मेरी पत्नी सहित जान से मारने की धमकी दी है।उक्त नामजद युवक मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भी सदस्य है।पूर्व में भी हसायन कोतवाली पुलिस के साथ हरियाणा पुलिस गाँव से उक्त नामजद को मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पकडकर हरियाणा ले गए थी।पीड़ित घायल ने कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page