Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 27 मई । भारत सरकार द्वारा लागू किए गए तीन नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी संचालन एवं विवेचनाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से हाथरस पुलिस को आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद में कुल 91 टैबलेट क्रय किए गए हैं। आज सदर विधायक श्रीमती अंजुला माहौर द्वारा सर्किल नगर के अंतर्गत कार्यरत विवेचकों को 27 टैबलेट वितरित किए गए। जनपद के तीनों सर्किलों को समान रूप से 27-27 टैबलेट उपलब्ध कराए गए हैं। इन टैबलेट्स के माध्यम से ई-साक्ष्य, यक्ष ऐप, सीसीटीएनएस एवं अन्य डिजिटल पुलिसिंग संबंधी कार्यों को गति मिलेगी। साथ ही विवेचना कार्य अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं तकनीकी रूप से सुदृढ़ हो सकेगा। पुलिस अधीक्षक हाथरस ने बताया कि आधुनिक तकनीकी संसाधनों के उपयोग से विवेचना की गुणवत्ता में सुधार होगा तथा आमजन को त्वरित एवं बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक के प्रयोग से पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक आधुनिक एवं पारदर्शी बनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page