Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 मई । पुरुषोत्तम मास में पद्मिनी एकादशी के पावन अवसर पर विश्वकर्मा शाखा के स्वयंसेवकों द्वारा श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए मीठे शर्बत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सह जिला कार्यवाह आलोक पचौरी की विशेष उपस्थिति रही। शर्बत वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य दिव्यांग कल्याण बोर्ड के सदस्य सागर शर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने स्वयंसेवकों के सेवा कार्य को समाज हित एवं धार्मिक आस्था से जुड़ा प्रेरणादायी प्रयास बताया। शर्बत वितरण कार्यक्रम में मुख्य शिक्षक योगेश पचौरी, जिला बौद्धिक प्रमुख पवन शर्मा, जिला सेवा प्रमुख योगेश बागड़ी, जिला प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर, जिला अभिलेखागार प्रमुख सागर शर्मा, जिला सह योग प्रमुख राजेश वार्ष्णेय, शाखा सामाजिक समरसता प्रमुख गगन गोयल, योगेश इन्वर्टर वाले सहित अनेक स्वयंसेवकों का सहयोग रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page