सादाबाद 03 जुलाई। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास बजट की घोषणा के बाद सादाबाद में चुनावी और विकासपरक हलचल तेज हो गई है। सादाबाद विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय लोक दल के विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू भैय्या ने इस भारी-भरकम बजट को धरातल पर उतारने के लिए कमर कस ली है। शासन के नए आदेशों के तहत अब सादाबाद क्षेत्र में विधायक के प्रस्तावों पर शासन द्वारा लोक निर्माण विभाग के माध्यम से लगभग ₹70 करोड़ के नए विकास कार्य कराए जाएंगे। बजट आवंटन पर खुशी जाहिर करते हुए सादाबाद विधायक गुड्डू चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उनके द्वारा त्वरित कार्य योजना के तहत भेजे गए प्रस्तावों को सरकार द्वारा मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने कहा, “यह पैसा सादाबाद की सम्मानित जनता का है। ग्रामीण अंचलों में, डामर रोड, सीसी रोड, इंटरलॉकिंग, स्ट्रीट लाइट और की व्यवस्था को दुरुस्त करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए शासन के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र को ₹70 करोड़ का अतिरिक्त सड़क फंड मिल रहा है। इससे विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख जर्जर मुख्य सड़कों और लिंक रोड को गड्ढामुक्त व चौड़ा करने की योजना स्वीकृत की गई है। इस योजना का सबसे बड़ा लाभ स्थानीय किसानों को मिलेगा, जिन्हें अपनी कृषि उपज को मुख्य मंडियों तक ले जाने में अब आसानी होगी। विकास कार्यों के साथ-साथ विधायक गुड्डू चौधरी जनभावनाओं और सांस्कृतिक विरासत को भी संजोने में जुटे हैं। हाल ही में उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्रवासियों की मांग उठाते हुए जैतई तिराहे पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है। गुड्डू भैय्या ने आश्वासन दिया है कि बुनियादी ढांचे के साथ-साथ सादाबाद के गौरव को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हसायन : नामजदों ने की दुकानदारों के
August 18, 2026
हसायन : मोबाइल को लेकर विवाद दो
August 18, 2026
सिकन्दराराऊ : पीएनबी से 14 हजार रुपये
August 18, 2026
रोडवेज के संविदा केंद्र प्रभारी पर विभागीय
August 18, 2026
हाथरस में बालश्रम और भिक्षावृत्ति पर चला
August 18, 2026
अवैध शराब की तलाश में घरों पर
August 18, 2026
फुटकर शराब दुकानों का हुआ औचक निरीक्षण,
August 18, 2026
Weather
Hathras
11:14 pm,
Aug 18, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap












