Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 सितम्बर। ऐतिहासिक देवछठ दाऊजी मेले में जाट शिविर का उद्घाटन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चौधरी ऋषिपाल सिंह, एमएलसी, चौधरी प्रदीप उर्फ गुड्डू, विधायक सादाबाद एवं प्रताप चौधरी, पूर्व विधायक सादाबाद मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख सहपऊ रामकिशन चौधरी एवं ब्लॉक प्रमुख सादाबाद यथार्थ चौधरी ने सहभागिता की। इनके अलावा जिले के पदाधिकारी, समाज के प्रतिष्ठित सदस्य और आसपास के क्षेत्रों से आए अनेक गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र सिंह आचार्य ने की, जबकि संचालन राजपाल सिंह दिसवार एडवोकेट ने किया। शिविर के संयोजक अनुज चौधरी रहे। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथियों का जाट समाज की ओर से साफा बांधकर, बड़ी माला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत और सम्मान किया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामकुमार वर्मा, महामंत्री कप्तान थेनुआ, कोषाध्यक्ष राजू चौधरी, मुख्य संरक्षक प्रमेन्द्र गावर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अर्जुन सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह, धर्मवीर प्रिंसिपल, राजकुमार प्रधान, प्रीति चौधरी, बहादुर सिंह, श्याम सुंदर राना सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं उपस्थित लोगों ने शिविर के आयोजन को लेकर विचार साझा किए। कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया। इसके बाद भोजन सामग्री का वितरण किया गया और कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। अंत में जिला अध्यक्ष रामकुमार वर्मा ने जाट शिविर के आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page