Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
न्यायालय के कामकाज को बेहतर बनाने पर जोर, सिविल और क्रिमिनल नियमावली से रूबरू हुए न्यायालय कर्मचारी
हाथरस 24 अक्टूबर। जे.टी.आर.आई. लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश विनय कुमार-III के आदेश के अनुपालन में जनपद न्यायालय, हाथरस में कर्मचारियों के सतत सीखने और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद न्यायालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी
राशन वितरण की तारीख बढ़ी, अब 30 अक्टूबर तक मिलेगा अक्टूबर का मुफ्त खाद्यान्न
हाथरस 24 अक्टूबर। जनपद के राशन कार्डधारकों के लिए राहत भरी खबर है। अक्टूबर माह के खाद्यान्न वितरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 30 अक्टूबर 2026 कर दी गई है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्डधारक अब 30 अक्टूबर तक अपनी उचित दर की दुकान
हाथरस में 26 अक्टूबर को सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश, महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जारी हुआ आदेश
हाथरस 24 अक्टूबर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार, 26 अक्टूबर को हाथरस जनपद के सभी विद्यालयों में अवकाश रहेगा। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार, जिले के बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के साथ राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, वित्तविहीन, सीबीएसई,
इंडिया जीनियस अवॉर्ड 2026 में हाथरस के अर्णव शर्मा बने नेशनल टॉपर, 8.75 लाख विद्यार्थियों में हासिल किया प्रथम स्थान
हाथरस 24 अक्टूबर। बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल, हाथरस की कक्षा आठवीं के मेधावी छात्र अर्णव शर्मा ने इंडिया जीनियस अवॉर्ड (IGA) ओलंपियाड 2026 में राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त कर विद्यालय और हाथरस जनपद का नाम रोशन किया है। देशभर से ओलंपियाड में शामिल हुए 8.75 लाख विद्यार्थियों के बीच
संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बामौली का रहा दबदबा, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
हाथरस 24 अक्टूबर। मुरसान विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी गिरिराज सिंह के निर्देशन में ब्लॉक के विभिन्न संकुलों में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में संविलियन विद्यालय चाचपुर में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ किया
दिव्यांगों और बुजुर्गों को मिलेगी राहत, विकास भवन में लिफ्ट लगाने के लिए शासन ने मांगा प्रस्ताव
हाथरस 24 अक्टूबर। विकास भवन की तीन मंजिला इमारत में दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों और चलने-फिरने में कठिनाई का सामना करने वाले लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लिफ्ट स्थापित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के प्रयास तेज हो गए हैं। इस संबंध में उत्तर प्रदेश शासन
हाथरस पुलिस ने महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति किया जागरूक
हाथरस 24 अक्टूबर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से हाथरस पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों ने
आगरा खंड स्नातक-शिक्षक चुनाव में मतदान समाप्त, हाथरस में शिक्षक सीट पर 62.16% और स्नातक सीट पर 46.96% वोटिंग
हाथरस 23 अक्टूबर। आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के तहत हाथरस और अलीगढ़ जनपद में मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई। गुरुवार को सुबह 8 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 4 बजे तक चला। हाथरस में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर 62.16 प्रतिशत और स्नातक
दूध पीने से परिवार की बिगड़ी तबीयत, चार साल के मासूम की मौत; पिता-बेटा अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर
हाथरस 23 अक्टूबर। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला खंदारी गढ़ी में बृहस्पतिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। एक महिला द्वारा पति और बच्चों को पीने के लिए दिए गए दूध का सेवन करने के कुछ घंटे बाद तीनों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल
शिक्षक-स्नातक निर्वाचन को लेकर डीएम और एसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी
हाथरस 23 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद निर्वाचन-2026 के अंतर्गत शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन की मतदान प्रक्रिया के दृष्टिगत 23 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सत्य प्रकाश पटेल तथा पुलिस अधीक्षक श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा ने संयुक्त रूप से जनपद के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण






