Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 24 अक्टूबर। जे.टी.आर.आई. लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश विनय कुमार-III के आदेश के अनुपालन में जनपद न्यायालय, हाथरस में कर्मचारियों के सतत सीखने और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद न्यायालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अंजय सक्सेना और रीडर राजकुमार ने समस्त तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को सामान्य नियमावली (सिविल एवं क्रिमिनल) तथा फाइल और पंजिका तैयार करने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को बताया गया कि अपने-अपने न्यायालयों में पत्रावलियों के लिए सामान्य सूची पत्र किस प्रकार तैयार किया जाना चाहिए और न्यायिक अभिलेखों का रखरखाव किस तरह व्यवस्थित तरीके से किया जाना चाहिए। सिविल और क्रिमिनल पक्ष में विभिन्न प्रपत्रों को संबंधित नत्थियों में सही तरीके से अंकित करने की प्रक्रिया पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने कर्मचारियों को नियमों के अनुरूप अभिलेखों के संधारण और न्यायालयीन कार्यों को सुव्यवस्थित ढंग से संपादित करने की जानकारी दी। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि विद्वान अधिवक्ताओं एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों को पत्रावलियों का अवलोकन निर्धारित निरीक्षण कक्ष में ही कराया जाना चाहिए। प्रशिक्षण का उद्देश्य न्यायालयीन प्रक्रियाओं में एकरूपता लाना, अभिलेखों के रखरखाव को बेहतर बनाना और कर्मचारियों को नियमावली के अनुरूप कार्य करने के लिए दक्ष बनाना रहा। इस अवसर पर जनपद न्यायालय के कर्मचारीगण प्रशिक्षण में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page